{"_id":"6769abd30ef48fd576010d11","slug":"more-than-twenty-village-people-depend-on-one-doctor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127776-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक डॉक्टर के भरोसे बीस से ज्यादा गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक डॉक्टर के भरोसे बीस से ज्यादा गांव के लोग
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव शिवपुरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा एक डॉक्टर के कंधे पर है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को इलाज के लिए सीएचसी बीसलपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला मरीजों को हो रही है।
शिवपुरी नवदिया पीएचसी में सिर्फ डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। महिला चिकित्सक, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चौकीदार स्टाफ नर्स और एएनएम के पद शुरू से ही रिक्त हैं। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार को कई पदों का कार्यभार संभालना पड़ता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अवकाश वाले दिन फार्मासिस्ट को मरीजों का इलाज भी करना पड़ता है।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास भी नहीं बने हैं। चिकित्सक और स्टॉफ की कमी का असर मरीजों की संख्या पर भी पड़ रहा है। अब यहां महज 70-75 मरीज ही आते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इन गांवों के मरीज पहुंचते पीएचसी पर
गांव शिवपुरी नवदिया, रोहनिया, चठिया सेवाराम, लुहिचा, वरदाहा, खरगापुर, बौनी, बसारा, खनंका, हरुनगला, पुरैना, मिघोना, मटेना, बिहारीपुर कुमिरखा, सफौरा, कैथुलिया, भदारा, भदारी, गुलैंदा, जसकरनापुर, सकुटिया, अहिरपुरा आदि गांवों के मरीज इस स्वास्थ्य केंद्र पर ही आश्रित है।
-- -- -- -- -- -- -- -
विभाग के पास अभी स्टाफ की कमी है। स्टाफ की कमी दूर होते ही इस इस स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ