फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   More than 100 nurseries running without license in Bisalpur area

Pilibhit News: बीसलपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहीं 100 से अधिक पौधशालाएं

Fri, 04 Aug 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 04 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 100 nurseries running without license in Bisalpur area
बीसलपुर नगर में खुलेआम चल रही अवैंध पौंधशाला । संवाद
बीसलपुर। उद्यान विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र में 100 से अधिक पौधशालाएं बिना लाइसेंस चल रही हैं। लोगों को इन पौधशालाओं में हाईब्रिड नर्सरी के नाम पर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में उद्यान विभाग की भी पौधशाला है। इसमें लगभग सभी प्रजातियों के पौधे सरकारी दर पर उपलब्ध हैं। उद्यान विभाग के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति निर्धारित मानक और औपचारिकताएं पूरी कर नर्सरी संचालित कर सकता है, लेकिन तहसील क्षेत्र में 100 से ज्यादा पौधशालाएं अवैध रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन

इन पौधशालाओं का न तो कोई नाम है और न ही उपलब्ध पौधों की प्रजातियां, कीमत आदि का कोई विवरण दर्ज है। पौधे खरीदने वालों का भी कोई ब्योरा दर्ज नहीं किया जाता है। नियमानुसार पौधशाला से पौधे खरीदने वाले ग्राहक का पूरा विवरण और मोबाइल फोन नंबर सहित दर्ज किया जाना चाहिए। सर्वाधिक अवैध पौधशालाएं बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा कस्बे में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

इन गांवों में भी हैं अवैध पौधशालाएं
ईंटगांव, टिकरी, जोगीठेर, मधवापुर, ज्योरह कल्याणपुर, दौलतपुर पट्टी, पिपरिया मंडन, बमरोली, अकबराबाद, आजमपुर बरखेड़ा, नौगवां संतोष, घुंघचईया, मानपुर, भीकमपुर आदि।
--------------------------------------------



पौधशाला संचालित करने के ये हैं नियम
- पौधशाला के लिए जिला उद्यान अधिकारी से लाइसेंस लेना होता है।
- पौधशाला के बाहर बोर्ड पर उपलब्ध पौधों का प्रजाति सहित विवरण दर्ज होना चाहिए।
- बोर्ड पर पौधों की कीमत भी दर्ज होनी चाहिए।
- केवल उद्यान विभाग से अनुमन्य प्रजाति के पौधों की ही बिक्री की जा सकती है।
- हर साल लाइसेंस को नवीनीकरण कराना होता है।



तैयार हो रही सूची
राजकीय पौधशाला के प्रभारी रामेश्वर दयाल गंगवार ने बताया कि अवैध पौधशालाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। अब तक 50 पौधशालाओं के अवैध होने की जानकारी मिल चुकी है। सूची तैयार होने के बाद कार्रवाई के लिए जिला उद्यान अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed