फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monthly Panchayat of Bhakiyu, discussions held on problems

Pilibhit News: भाकियू की मासिक पंचायत, समस्याओं पर किया मंथन

Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Monthly Panchayat of Bhakiyu, discussions held on problems
पीलीभीत। मंडी समिति के किसान विश्रामगृह में बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत हुई। बैठक में तहसीलों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और खतौनी में अंश को लेकर समस्या और किसानों से वसूली के अलावा जंगली जानवरों के नुकसान पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बकाया गन्ना भुगतान की समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही 27 मई 2025 को बरेली में होने वाली महापंचायत की रणनीति भी तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर संगठन अधिकारियों का घेराव करेगा। पंचायत में प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला महामंत्री नेम चंद वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed