फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monsoon is just around the corner... potholes on the roads, while the action plan remains stuck in the paperwork.

Pilibhit News: मानसून सिर पर...सड़कों पर गड्ढे, फाइलों में घूम रही कार्ययोजना

Thu, 25 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is just around the corner... potholes on the roads, while the action plan remains stuck in the paperwork.
एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद
पीलीभीत। मानसून की दस्तक में चंद दिन शेष हैं, लेकिन शहर की कई प्रमुख सड़कें आज भी बदहाल हैं। पिछले वर्ष जिन मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। उसकी हालत एक साल बाद भी वैसी ही है। नगर पालिका की कार्ययोजनाएं और प्रस्ताव फाइलों में घूम रहे, जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। ऐसे में आगामी बरसात में शहरवासियों को एक बार फिर टूटी सड़कों, जलभराव और आवागमन की दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया तो कई मार्गों की हालत चिंताजनक मिली। कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं तो कहीं निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा मिला। संवाद
विज्ञापन

----

ठेका चौकी से शेरोंं वाली मठिया के दो किलोमीटर मार्ग पर 30 गड्ढे

शहर का ठेका चौकी मार्ग से शेरों वाली मठिया मार्ग पर दिनभर में सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग का अंतिम बार करीब 10 साल पूर्व निर्माण कराया गया था। इसके बाद मरम्मत और नव निर्माण न होने से दो किलोमीटर का यह मार्ग गड्ढाें में बदल गया। स्थिति यह है कि गहरे गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। कई बार बाइक सवारों के गड्ढे में पड़कर गिरने की संभावना बनी रहती है। पालिका प्रशासन का दावा है कि इस मार्ग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

-----

गड्ढों में तब्दील हो गया अवध नगर कॉलोनी जाने वाला एक किमी मार्ग
शहर से गुजरने वाले टनकपुर हाईवे से अवध नगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग की लंबाई करीब एक किलोमीटर है। इस मार्ग का करीब 15 साल पूर्व निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया। एक किलोमीटर का दायरा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे कॉलोनी में रहने वाले करीब चार हजार लोगों के अलावा अन्य राहगीरों की दिन भर इस मार्ग से आवाजाही होती है, लेकिन लंबे समय बाद भी इस मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जा सकी। मार्ग के किनारे तालाब से हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।पूर्व में बाइक और कार सवार तालाब में गिर भी चुके हैं। पालिका प्रशासन इस मार्ग के भी कार्ययोजना में शामिल होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

बागगुलशेर खां के तीन किलोमीटर मार्ग पर 50 से अधिक गहरे गड्ढे
शहर के बड़े वार्डों में से बागगुलशेरखां में मार्गों की स्थिति बेहद खराब है। तीन किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग की बात करें तो करीब 50 गहरे गड्ढें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस मार्ग पर निर्माण करीब 20 साल पूर्व करवाया गया था। बजट को लेकर जिम्मेदार स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जर्जर सड़क पर छोटे बच्चों के गिरने का खतरा अधिक बना रहता है। कई बार यहां रहने वाले लोगों ने नगर पालिका को जर्जर सड़कों से हो रही परेशानियों को अवगत भी कराया, लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया।
----
डेढ़ साल से नगर सृजन योजना में लटका रामलीला मार्ग
शहर से रामलीला मार्ग होते हुए असम मार्ग पर जाने वाला मुख्य मार्ग डेढ़ साल के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। बजट के अभाव में इस मार्ग पर नियमित सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार रात में लोग इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि बरसात में भी मंडी व असम हाईवे को जाने वाले मार्ग चलने लायक नहीं होता। हालांकि अब नौगवां पकड़िया नगर पंचायत ईओ एजाज अहमद का कहना है कि मार्ग को लेकर पूर्व में यूसी (उपयोगिता प्रमाणपत्र) भेजी जा चुकी है। एक सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा।
---
एक करोड़ का भेजा प्रस्ताव, 10 किमी. के बनेंगे मार्ग
शहर में नगर पालिका की कार्ययोजना में शामिल सड़कों के लिए लगभग एक करोड़ से प्रस्ताव फिर से तैयार किए गए हैं। इनमें ठेका चौकी मार्ग, अवध नगर मार्ग, मोहल्लों की जर्जर गलियों की सड़कें आदि को शामिल किया गया है। विभाग का कहना है कि शासन से बजट के मंजूर होने के बाद इसका कार्य शुरू कराया जाएगा।


----------
बारिश में होगी दिक्कत
पिछले बरसात में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नगर पालिका से सड़क बनवाने की भी गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक बनी नहीं है। - राहुल

--

शहर के कुछ मार्ग अगर नए बन जाए, तो दिक्कतें कम हो जाएंगी। कुछ मार्ग ठीक कर दिया जाए तो कुछ तो राहत मिलेगी।
- विकास

-------------
शहर के कुछ महत्वपूर्ण मार्ग खराब स्थिति में है, जिसको लेकर कार्ययोजना का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
- संजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

एक साल से खाली जरजर पड़ा ठेका चौकी मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed