{"_id":"656a2caf05085655b6085e94","slug":"money-was-withdrawn-from-the-young-mans-account-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8514-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक के खाते से राशि उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक के खाते से राशि उड़ाई
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अंजान नंबर से कॉल कर अपनी बातों में फंसाकर युवक के खाते से हजारों की नकदी साफ कर दी गई। जानकारी लगने पर युवक ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बारातबोझ के रहने वाले जमुना प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम हरिओम बताया। इसके बाद युवक उससे बातचीत करता रहा। इसी दौरान उसने उसके खाते से तीन बार में 24500 रुपये निकाल लिए।
इस बात की जानकारी उसे फोन कटने के बाद मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। इसके बाद उसने उसी नंबर पर जब दोबारा फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की गई। जिसके बाद वह सीधा बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी की। बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके एकाउंट से साइबर ठगों ने राशि निकाली है। युवक ने मामले की शिकायत थाना जहानाबाद में कर कार्रवाई की मांग की है।