फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Molestation victim s mother dies in acid attack in Pilibhit

एसिड अटैक: छेड़छाड़ पीड़िता की मां 33 घंटे बाद मौत से हारी जंग, आरोपी सोते समय फेंक गए थे तेजाब, वारदात सुन हर कोई सिहर उठा 

Tue, 10 May 2022 06:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 May 2022 06:40 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी की घटना में समझौता न करने पर सो रहे माता-पिता पर तेजाब फेंकने से झुलसी मां ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पिता का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Molestation victim s mother dies in acid attack in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गजरौला के एक गांव में रविवार रात तेजाब हमले में झुलसी छेड़खानी पीड़ित किशोरी की मां ने 33 घंटे बाद दम तोड़ दिया। बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। पिता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी की घटना में समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे घर में घुसकर आंगन में सो रहे माता-पिता पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया था। दोनों गंभीर रूप झुलस गए थे। आंखों में तेजाब पड़ने के कारण दोनों को दिखना भी बंद हो गया था। किशोरी के पिता 85 प्रतिशत तो मां 76 फीसदी झुलस गई थीं। मां की मंगलवार को मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के अभियुक्त छेड़खानी के मुख्य आरोपी राजेश, पिता रोशनलाल, सगे भाई गुड्डू और अजय कुमार के अलावा दो अन्य छोटेलाल व हरीशंकर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि गजरौला पुलिस ने सातवें आरोपी आरोपी रामकृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तेजाब फेंकने के साथ हत्या की धारा भी मुकदमे में बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed