फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MOIC and pharmacist removed after altercation

Pilibhit News: नोकझोंक के बाद हटाए गए एमओआईसी व फार्मासिस्ट

Fri, 24 May 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
MOIC and pharmacist removed after altercation
अमरिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन । संवाद
पीलीभीत। ड्रग वेयर हाउस से दवा लाने की राशि को लेकर अमरिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) और फार्मासिस्ट के बीच फोन पर जमकर नोकझोंक हुई। इसका ऑडियो वायरल हो गया। सीएमओ ने दोनों लोगों को हटाते हुए मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन


जिले में इस समय स्वास्थ्य विभाग खासा चर्चा में बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज के बाद अब अमरिया सीएचसी का मामला वायरल हो रहा है।

यहां पर तैनात एमओआईसी डॉ. आलमगीर और फार्मासिस्ट राजीव का ऑडियो वायरल हुआ है। करीब डेढ़ मिनट की ऑडियो में फार्मासिस्ट ड्रग वेयर हाउस से दवा लाने के बाद हरपाल नाम के व्यक्ति को रुपये देने की बात करते हैं तो एमओआईसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं। इस दौरान एमओआईसी फार्मासिस्ट को चेतावनी भी देते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है। अमरिया के डॉ. आलमगीर को अमरिया से हटाकर बिलसंडा तो फार्मासिस्ट राजीव को बरखेड़ा भेजा गया है। अमरिया में एमओआईसी की जिम्मेदारी डॉ. मंजीत सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

मामले को गंभीरता से लेते हुए एमओआईसी डॉ. आलमगीर के साथ-साथ फार्मासिस्ट राजीव को भी हटा दिया गया है। प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सौंपी गई है।

- डॉ. अलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed