फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Modi's rally in Bareilly Will be historic

मोदी की बरेली रैली होगी ऐतिहासिक

Fri, 26 Feb 2016 10:53 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Modi's rally in Bareilly Will be historic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली के प्रभारी रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। जिले में निजी बसों, मैजिकों का अकाल पड़ गया है। बाहर से वाहन जुटाए गए हैं। बरेली पीलीभीत मार्ग पर खमरिया पुल और बीसलपुर में चुर्रासकतपुर के पास वाहनों को पास दिए जाएंगे। केवल पास युक्त वाहन ही रैली की पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि रैली के लिए जिले से अब तक 97 बसें, 135 मैजिक, 85 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1200 कारें, एक हजार बड़े वाहन जुटाए जा चुके हैं। जिले में बसें और मैजिक कम पड़ गई हैं, मजबूरन दूसरे राज्यों से भी वाहन जुटाए गए हैं। रैली में पार्टी के पदाधिकारी समर्थक अपने वाहनों से भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में प्रधानमंत्री मोदी किसानों के हितों के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। मोदी सीधे हेलीकाप्टर से ही रैली स्थल पहुंचेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पार्टी की ओर से वाहनों को पास जारी किए गए हैं। पास युक्त वाहन ही रैली की पार्किंग में घुस सकेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि वाहनों का नंबर और वाहन प्रभारी की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय ने मांगी है। इसमें मोबाइल नंबर भी अंकित हैं। सारे फार्म शुक्रवार शाम तक भेज दिए गए हैं। इस मौके पर राकेश सिंह, अशोक राजा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कसे पेंच
पीलीभीत। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर दोपहर को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं के पेंच कसे। कहा, प्रधानमंत्री ने रैली का नाम ही किसान कल्याण रैली दिया है। इसमें किसान मोर्चा की सबसे ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। रविंद्र सिंह नागर, अशेाक शर्मा, धर्मपाल आजाद, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, बलविंदर सिंह थे। उधर, पूर्व विधायक वीके गुप्ता ने शहर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर बरेली रैली के लिए संपर्क किया। उधर, माधोटांडा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि निर्भय सिंह ने संतोष रस्तोगी, हरपाल कश्यप के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली रैली में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
पूरनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को बरेली ले जाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। बैठक भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के आवास पर हुई, जिसमें नगर और देहात क्षेत्र से बीस बसों और तीस चौपहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं को बरेली ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुकेश खंडेलवाल, प्रणय बाजपेई बीनू, प्रदीप शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, सर्वेश वर्मा, सोनू वर्मा, श्यामरंग, डॉ. हंसराम सिंह राठौर, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध आदि थे। उधर भाजपा नेता प्रणय वाजपेई, आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, डॉ. हंसराम ने गांव जमुनिया, चांदूपुर, मथना, माधोटांडा, देवीपुर, खमरिया  पट्टी, चांट फिरेजपुर, रंपुरा कपूरपुर, घाटमपुर में संपर्क कर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की।

प्रधानमंत्री की बरेली सभा की सुरक्षा में लगा फोर्स
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में होने वाली सभा में जिले से भारी पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी, तीन सीओ समेत 90 पुलिसकर्मी आज रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में 27 फरवरी को सभा है। सभा की सुरक्षा व्यवस्था में जिले का पुलिस फोर्स बड़ी संख्या में लगाया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी, तीन सीओ महिला एसओ समेत चार एसओ लगाए गए हैं। इसके अलावा 11 दरोगा, 14 एचसीपी, 50 सिपाही, 15 महिला आरक्षी भी भेजे गए हैं। यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए दो एचसीपी और दो सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी पुलिसकर्मियों को जिले से रवाना कर दिया गया है। 26 फरवरी की शाम छह बजे तक बरेली पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed