{"_id":"cc196ab5c4c5c582d820faea5d7df60c","slug":"mobile-team-nabbed-an-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में सचल दल ने दबोचा एक नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में सचल दल ने दबोचा एक नकलची
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के
विज्ञापन
दौरान मंगलवार को सचल दल टीम ने ज्योहरा कल्यानपुर परीक्षा केंद्र पर एक
नकलची को नकल करते धर दबोचा। मंगलवार को हुई परीक्षा में 9570
परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
जिले में मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार के नेतृत्व में टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ज्योरहा कल्यानपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सचल दल प्रभारी ने एक परीक्षा को नकल करते दबोच लिया।
परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को सील कर उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 10930 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9570 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1360 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इधर, दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया है। अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
जीजीआईसी में नकल करते परीक्षार्थी को पकड़ा
बिलसंडा। नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में मंगलवार को द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय के परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य निरुपमा शर्मा ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। सचल दल ने गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कालेज और जीजीआईसी स्थित परीक्षा केन्द्र पर चेकिंग की, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
1024 परीक्षार्थियों ने दी विश्वविद्यालय परीक्षा
पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में मंगलवार को तीनों पालियों में हुई परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को तीनों पालियों में 626 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी तीनों पालियों में परीक्षा हुई। इसमें 398 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।