फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mobile kriya kendra for wheat

सरकार आपके द्वार.. लक्ष्य पूरा करने को घर-घर शुरू हुई गेहूं खरीद

Mon, 08 Jun 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
mobile kriya kendra for wheat
पीलीभीत। क्रय केंद्रों पर आवक घटने के बाद गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार की ओर से आपके द्वार योजना के तहत मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से घर-घर जाकर गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों से कहा है कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत गेहूं की खरीद करें।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार गेहूं खरीद एक अप्रैल के बजाए 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। इस देरी का फायदा उठाते हुए राइस मिलर्स और बिचौलियों ने किसानों के घर जाकर 15 अप्रैल तक अच्छी खरीद कर ली। जब 15 अप्रैल से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू हुई तो कोविड-19 को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पंजीकरण के साथ टोकन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई। इस व्यवस्था के चलते किसानों का क्रय केंद्रों से मोहभंग हो गया। नतीजा यह रहा कि 15 अप्रैल से अब तक 1.79 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 72 फीसदी गेहूं ही खरीदा जा सका। क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक घटती देख आयुक्त खाद एवं रसद ने मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए। शासन का निर्देश पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने ग्रामीण अंचलों में मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि गेहूं की आवक न होने वाले क्रय केंद्रों को उन ग्रामीण अंचलों में शिफ्ट करें, जहां पर गेहूं की आवक अच्छी हो। गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग से भी सहयोग लें। डीएम के निर्देश मिलने के बाद सरकार आपके द्वार योजना के तहत मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से घर-घर जाकर गेहूं की खरीद शुरू की जा चुकी है। सरकार आपके द्वार बैनर लगे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव-गांव जाकर गेहूं की खरीद कर रहे हैं। डीएम ने क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को लक्ष्य में बढ़ोत्तरी करते हुए संशोधित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक घटी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश झा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed