फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLC elections: the district is divided into seven zones

एमएलसी चुनाव: सात जोन में बांटा गया जिला

Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
 स्नातक विधायक चुनाव के लिए जिले को सात जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं। तीन फरवरी को होने वाले स्नातक विधायक मतदान के लिए जिले में सात मतदानस्थल और 19 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी मतदान स्थलों को ही जोन और सेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रत्येक मतदान स्थल पर एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम शर्मा, एसडीएम पुष्पा देवरयाल, सदर जेपी चौहान, बृजपाल सिंह, श्रद्धा शांडिल्यायन एवं तहसीलदार विवेक मिश्रा व कुुंवर बहादुर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट और अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र यादव, ओपी वर्मा, ताराचंद्र रवि, मिनहाज अहमद, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा व बीएसए एमए अंसारी को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एआईजी स्टाम्प रामऔतार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा एडीएम अजयकांत सैनी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि तहसील और ब्लाक मुख्यालयों में ही मतदान केंद्र बनाए गए है। केवल शारदा पार क्षेत्र के लिए भुरजनिया के प्राथमिक स्कूल में अलग बूथ रहेगा। इसके लिए कुंवर बहादुर सिंह को जोनल और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिनहाज अहमद को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed