फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLAs stuck Rs 1.30 crores in the passenger shed, but to no avail

Pilibhit News: विधायकों ने यात्री शेड में 1.30 करोड़ों रुपये फंसाए, लेकिन कोई काम न आए

Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLAs stuck Rs 1.30 crores in the passenger shed, but to no avail
ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास ​स्थित यात्री शेड । संवाद
पीलीभीत। यात्रियों की सुविधा के लिए विधायकों ने यात्री शेड का निर्माण कराया था। निर्माण में एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन यह किसी यात्री के काम के नहीं आ रहे। अनदेखी के चलते कई शेड की बेंच तक टूट चुकी हैं तो कई की टिनशेड तक गायब हो चुकी हैं। इस ओर न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही खुद विधायक, जिन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। मकसद था कि वाहन आने में अगर समय लगता है तो यात्री वहां पर बैठकर इंतजार कर सकें। एक यात्री शेड 3.50 लाख रुपये के बजट से बनाया गया है। पूरनपुर में 15, बरखेड़ा में 15 और शहर विधानसभा में करीब आठ यात्री शेड का निर्माण पिछले चार साल में हुआ। वर्तमान में अनदेखी के चलते सभी बदहाल हैं।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल शहर विधानसभा के ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाए गए यात्री शेड का है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी तरह यशवंतरी मंदिर परिसर में बने यात्री शेड की अनदेखी की जा रही है। शहर की रामलीला रेलवे क्रॉसिंग जाने वाली रोड पर यात्री शेड बना है, जो क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वर्षों बाद भी वहां साफ-सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहे के आगे गेस्ट हाउस के पास बने यात्री शेड की दशा भी कुछ खास अच्छी नहीं है। उसका चबूतरा क्षतिग्रस्त हो चुका है। साथ ही यात्री शेड के कई हिस्से गायब हो चुके हैं। इसी तरह पूरनपुर और बरखेड़ा क्षेत्र के यात्री शेडों का भी यही हाल है। बरखेड़ा में ब्लॉक के पास लगे यात्री शेड की दशा बहुत ही दयनीय है।



यात्री शेड की मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं है। इस वजह से मरम्मत कार्य नहीं किए जा सके हैं। मामले में उच्च अफसरों से बात की जाएगी। अगर कोई बजट मिलता है तो उनको ठीक कराया जाएगा। -शैलेन व्यास, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

ईदगाह रेलवे क्रांसिग के पास स्थित यात्री शेड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed