{"_id":"6161e5668ebc3e57891e5b1a","slug":"mla-raised-the-issue-of-paddy-farmers-in-front-of-cm-pilibhit-news-bly4623840192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने धान किसानों का मुद्दा सीएम के सामने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने धान किसानों का मुद्दा सीएम के सामने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने धान किसानों का मुद्दा सीएम के सामने उठाया
विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक आयोजित की। इसमें पीलीभीत के विधायक संजय सिंह गंगवार ने धान किसानों और राइस मिलर्स की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया।
विधायक ने फोन पर बताया कि 50 क्विंटल धान की तौल की सीमा को खत्म करने, राइस मिलर्स के लिए धान कुटाई की दर को बढ़ाने तथा धान के पंजीकरण की सुविधा 24 घंटे देने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री की बैठक में जिले के विधायकों में पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा के विधायक किशनलाल राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद