फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA inspection in sugar mill

विधायक ने अचानक चीनी मिल पहुंचकर पकड़ी घटतौली

Thu, 09 Apr 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA inspection in sugar mill
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने अचानक चीनी मिल पहुंचकर गन्ने की घटतौली पकड़ ली। एसडीएम, बांट माप निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दो कांटों पर घटतौली मिलने पर बांट माप निरीक्षक ने उनका चालान काटा और दोनों कांटों को सील कर दिया। घटतौली पर जुर्माना वसूली के बाद दोनों कांटों पर गन्ना की तौल शुरू होगी।
विज्ञापन

विधायक को गन्ने की घटतौली की शिकायतें मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को चीनी मिल तकनीकी खराबी से बंद होने पर किसानों ने फिर उनसे शिकायत की। इस पर विधायक चीनी मिल पहुंच गए। यह पता चलते ही एसडीएम हरिओम शर्मा, बांट माप निरीक्षक बीके जिज्ञाशु, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर अजब सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर आ गए। विधायक ने दोनों कांटों पर पहले अपनी स्कार्पियो गाड़ी का वजन कराया तो उसमें एक क्विंटल का अंतर मिला। फिर एक किसान की गन्ना से भरी ट्राली तुलवाई गई। बांट माप निरीक्षक बीके जिज्ञाशु ने बताया कि दोनों कांटों पर 50 किलो और 15 किलो घटतौली मिली। कांटों में मिले अंतर की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। अब इन पर कंट्रोलर जुर्माना तय करेंगे। वसूली के बाद ही कांटों को सही करवाया जाएगा। तब इन कांटों पर गन्ना की तौल शुरू होगी।
विज्ञापन

घटतौली पर होगी कड़ी कार्रवाई
विधायक बाबूराम पासवान का कहना है कि किसानों ने उनसे गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने और घटतौली की शिकायत की थी। चीनी मिल में अब घटतौली मिल भी गई है। वह इस मामले में जिम्मेदार स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई कराएंगे। किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। चीनी मिल बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटों पर दो दिन से नहीं हो रही थी तौल
चीनी मिल बुधवार को नोकेन में बंद हुई थी। दो दिन से कांटों पर गन्ना की तौल नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को कांटे चेक नहीं कराए थे। तौल शुरू होने से पहले कांटे चेक होंगे। तब दोबारा गन्ने की तौल कराई जाएगी। -वीपी पांडेय, जीएम चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed