फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA corona test

शहर विधायक की ट्रूनेट से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, लखनऊ में निगेटिव आई

Fri, 21 Aug 2020 07:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
MLA corona test
पीलीभीत। कोविड अस्पताल में रहकर अपना इलाज कराने वाले शहर विधायक डिस्चार्ज होने के बाद हुई दो अलग-अलग कोरोना जांच की रिपोर्ट को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच में वह पॉजिटिव पाए गए तो सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा प्रांगण में लगे शिविर में हुई जांच में वह निगेटिव पाए गए। दो अलग-अलग रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक ने कई दिन से बुखार आने पर छह अगस्त को अपने आवास पर एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां इलाज करने के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर कुछ दिन पहले ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बुधवार को उन्होंने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई तो उसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले। मगर, लखनऊ में विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए जब उनकी वहां जांच की गई तो उसमें वह निगेटिव पाए गए। अब कौन सी रिपोर्ट सही है, यह तो बाद में स्पष्ट होगा, मगर अस्पताल से लौटने के बाद उनके संपर्क में आए लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन से विधायक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ में कोरोना जांच कराने के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता कराया जा रहा है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed