फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA Chetram said, will check the road again

Pilibhit News: विधायक चेतराम बोले, फिर करेंगे सड़क की जांच

Fri, 07 Jun 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
MLA Chetram said, will check the road again
पुवायां। क्षेत्र के गांव बिलसड़ी से लखीमपुर के गांव पिपरिया कप्तान तक बन रहे मार्ग पर घटिया सामग्री लगाने के मामले में विधायक चेतराम ने एक बार फिर चेताया। कहा कि वह जल्द ही दोबारा सड़क का मुआयना करेंगे। देखा जाएगा कि निर्माण में सुधार हुआ या नहीं।
विज्ञापन

बिलसड़ी से पिपरिया कप्तान तक 17 किमी रोड का निर्माण चल रहा है। कई प्रधानों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने और इससे निर्माण के बाद सड़क के जल्द टूट जाने की आशंका जताते हुए आपत्ति जताई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी के जेई ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्रधानों और गांवों के लोगों ने विधायक चेतराम को मामले की जानकारी देते हुए जांच कराने की मांग की थी। 26 मई को विधायक ने मौके पर पहुंचकर रोड का मुआयना किया था। इस दौरान विधायक ने पेन, पेंसिल और चाबी से रोड को उखड़ने का प्रयास किया तो पत्थर और कोलतार उखड़ने लगा था। इसके कई वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई अनिमेष श्रीवास्तव की सफाई दी थी कि रोड ताजा बना होने के कारण उखड़ रहा है। एक्सईएन महेंद्र कुमार ने भी रोड के ताजा बने होने के कारण उखड़ने की बात कही थी। विधायक चेतराम ने बताया कि मामला पीडब्ल्यूडी के एई आदि तक पहुंचा दिया गया है। देखा जाएगा कि रोड निर्माण में क्या सुधार हुआ है। आचार संहिता के कारण कुछ देरी हुई, अब शासन स्तर से भी जांच कराएंगे। एक्सईएन ने बताया कि रोड में लगाई जा रही सामग्री का नमूना लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed