फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Missing medical store owner's body found in Bhuta

सुनगढ़ी पुलिस के विरोध में हरीश का शव आते ही लोगों ने बारह पत्थर चौराहे पर लगाया जाम

Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Missing medical store owner's body found in Bhuta
बीसलपुर। लापता मेडिकल स्टोर स्वामी हरीश का शव शनिवार को बरेली क्षेत्र के भुता में नहर के पास मिला। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव जब बीसलपुर पहुंचा तो परिजनों ने शव 12 पत्थर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप था कि सुनगढ़ी पुलिस की लापरवाही के कारण हरीश की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे एसपी ने परिवार वालों से वार्ता की और लापरवाही की जांच और घटना की शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। एसपी के आश्वासन पर परिवार वाले माने और चौराहे से शव हटाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सावेपुर गांव निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी हरीश गंगवार (45) नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रहते थे। छह सितंबर को पीलीभीत के असाम रोड चौराहे से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। परिवार वालों ने उसी दिन सुनगढ़ी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। आरोप है कि सुनगढ़ी पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन तलाश नहीं किया। शनिवार को बरेली के भुता थानाक्षेत्र में गांव अटकोना में नहर के पास हरीश का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। भुता पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर ढाई बजे परिवार वालों को सौंप दिया। बरेली से शव आने की सूचना पर पहले ही नगर के बारह पत्थर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। चौराहे पर पहुंचते ही शव को सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

लोगों ने सुनगढ़ी पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार यादव सर्किल क्षेत्र के चारों थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और परिवार वालों से वार्ता करनी चाही। मगर परिवार वाले कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम लगाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। करीब पौने छह बजे एसपी दिनेश कुमार पहुंचे। उन्होंने लापरवाही के मामले में जांच कराने और घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया तब परिवार वाले माने। एसपी के आश्वासन पर जाम खोल कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जाम के दौरान चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। अंतिम संस्कार में विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
एसपी के आश्वासन के बाद परिवार वालों ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें हत्याकांड के असली आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार कराने, सुनगढ़ी थाने के पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, परिवार को सुरक्षा देने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग शामिल थी। एसपी ने शीघ्र मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
‘घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। इस मामले में अगर पुलिस की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed