{"_id":"57a381994f1c1bb17b2b9087","slug":"missing-man-s-body-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव तालाब में मिला
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाल कटवाने के लिए साइकिल से निकले गांव लुकटिहाई निवासी 32 वर्षीय कृष्ण गोपाल उर्फ भूरा का शव गुरुवार को गांव के समीप तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कृष्ण गोपाल की साइकिल नहीं मिल सकी है। घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
गांव लुकटिहाई निवासी लालाराम ने बताया कि उनका बेटा कृष्ण गोपाल बुधवार सुबह सात बजे बाल कटवाने जाने के लिए घर से साइकिल लेकर निकला था। शाम तक न लौटने पर उसकी तलाश की गई। गांव के समीप तालाब किनारे खेतों में काम कर रहे गांव निवासी रामकिशन ने तालाब में शव पड़ा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लालाराम ने शव की शिनाख्त कृष्ण गोपाल के रूप में की। लालाराम ने किसी रंजिश से तो इनकार किया, लेकिन पीठ और चेहरे पर चोटों के निशान देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कृष्ण गोपाल का पत्नी ममता देवी से भी अनबन रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि कृष्ण गोपाल नशा करने का आदी था। उनका अनुमान है कि तालाब किनारे शौच करने जाने पर पैर फिसलने से उसकी डूब कर मौत हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो कृष्णगोपाल की साइकिल भी तालाब किनारे मिलनी चाहिए थी लेकिन साइकिल गायब है।