{"_id":"684d75e2979538f4770f8ca6","slug":"missing-farmer-found-tied-in-suspicious-circumstances-in-jungle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137810-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में संदिग्ध हालात में बंधा मिला लापता किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में संदिग्ध हालात में बंधा मिला लापता किसान
विज्ञापन
आरोपी और उसके पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गन्ने की सिंचाई के समय लापता हुआ गांव जटपुरा निवासी किसान शुक्रवार शाम जंगल में बंधा मिला। परिजन के अनुसार उसके हाथ-पैरों को बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दिया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की है।
गांव जटपुरा निवासी एजाज शाह बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट लगाकर गन्ने की सिंचाई करने गए थे। एजाज के भाई इकरार शाह ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि एजाज का खेत में पड़ोसी किसान से विवाद हो गया। एजाज से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार शाम खाना खाने के बाद नौ बजे एजाज फिर खेत में गया। इसके बाद लापता हो गया।
शुक्रवार सुबह परिजन को एजाज जंगल में बंधा मिला। इकरार ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। एजाज को कोतवाली लाया गया। सीएचसी में उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी किसान और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मनगढ़ंत कहानी लग रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।