{"_id":"65b8d76c9cff7d8bfc032573","slug":"misdeeds-accused-entered-the-house-and-did-shameful-act-with-the-girl-in-pilibhit-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी का दुस्साहस: जमानत पर छूटे युवक ने घर में घुसकर युवती से की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी का दुस्साहस: जमानत पर छूटे युवक ने घर में घुसकर युवती से की शर्मनाक करतूत
Tue, 30 Jan 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फिर शर्मनाक करतूत की। वह गांव में एक युवती के घर में घुस गया। उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवती को पीटा। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया इलाके में एक महीने पूर्व जेल से छूटकर आने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने दूसरी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 24 जनवरी को शाम पांच बजे वह व उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। उसकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव का युवक नीरज कुमार एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। एक माह पूर्व वह जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
डंडे से किया पेट पर प्रहार
उसकी पुत्री को अकेला देख नीरज घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म की नियत से छेड़खानी शुरू कर दी। जब पुत्री ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसकी पुत्री के पेट पर डंडे से प्रहार किया। जिससे उसके अंदरुनी चोटें भी आईं।
विज्ञापन
आरोपी दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहा था। तभी युवती का पिता पहुंच गया। आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने में की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।