फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Miscreants robbed a villager of his bike and injured him with a sharp weapon.

Pilibhit News: बदमाशों ने ग्रामीण से बाइक लूटी, धारदार हथियार से किया घायल

Sat, 21 Feb 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a villager of his bike and injured him with a sharp weapon.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ग्रामीण से बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के शाही रोड पर स्थित ग्राम महताब नगर के पास की है। ग्राम गौनेरावदी निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे वह बरेली के नवाबगंज के ग्राम सुतईया निवासी ममेरे भतीजे कपिल के घर से बाइक से लौट रहे थे। जब वह शाही रोड पर ग्राम महताब नगर के मोड़ के पास पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनकी बाइक के सामने आ गया। मजबूरी में उसने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इस दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे दो अन्य नकाबपोश बदमाश भी बाहर निकल आए और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि बदमाश मौके से उसकी बाइक लूटकर भाग गए। कुछ देर बाद होश में आने पर पीड़ित ने किसी तरह मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed