फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants robbed a man of cash beat him when he resisted in Pilibhit

Pilibhit News: बदमाशों ने सुबह-सुबह युवक से की लूटपाट, विरोध पर पीटा, बांधकर सड़क किनारे डाला

Tue, 11 Nov 2025 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 11:19 AM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने बाइक सवार युवक से साढ़े 12 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर उसे पीटा और बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। 

विज्ञापन
miscreants robbed a man of cash beat him when he resisted in Pilibhit
पीड़ित संजीव कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरइया निवासी संजीव कुमार से मंगलवार तड़के दो बदमाशों ने 12,500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटा और बांध कर सड़क किनारे डाल दिया। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। 

विज्ञापन


गांव पिपरइया निवासी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह 6:30 बजे जंगल पार स्थित गांव नौगमा बाइक से जा रहे थे। जंगल में पुलिया के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उनसे 12500 रुपये लूट लिए। संजीव कुमार ने छीना-झपटी के दौरान एक बदमाश के गाल पर तमाचा मार दिया, जिससे बदमाश के मुंह से खून बहने लगा। 
विज्ञापन


इससे बौखलाए बदमाशों ने संजीव की डंडों से पिटाई की और बाइक में बंधी रस्सी से संजीव को बांधकर डाल दिया। वारदात के बाद बदमाश जंगल में चले गए। बदमाशों ने संजीव को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दुष्परिणाम भुगतने  की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने पीड़ित को कराया बंधन मुक्त 
करीब एक घंटा बाद पिपरइया के ही कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे तब संजीव ने आवाज देकर उन्हें अपने पास बुलाया। ग्रामीणों ने संजीव को बंधन मुक्त किया। संजीव ने ग्रामीणों को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला जानकारी में आते ही कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर संजीव से पूरे मामले की जानकारी ली। 

पुलिस ने पीड़ित संजीव को ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बदमाशों की काफी दूर तक तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। संजीव ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाश नई उम्र के थे। अभी संजीव ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed