फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ministers pointed out the government's achievements

मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ministers pointed out the government's achievements
सभा - फोटो : pilibhit, beureu
सरकार के चार साल पूरे होने के जिले के सातों ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित कर समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। राज्यमंत्रियों, विधायक एवं अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का बखान किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण आदि प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मरौरी ब्लाक में हुए कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा सपा ने जितने विकास कार्य चार साल में किए इतने किसी भी सरकार ने अब तक नहीं किए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का बखान कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इस बीच परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक भी यहां पहुंचे। इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार वर्मा, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एडीओ आभास कुमार एवं पवन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बरखेड़ा। ब्लाक परिसर में हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें एक साल के अंदर पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनीता राना, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, राजू पाठक, राजू सोनकर, ज्ञान प्रकाश गंगवार, अश्वनी सिंह, जमील अहमद, इमरान अंसारी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने ब्लाक सभागार में आयोजित समाजवादी दिवस सपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा सपा ने जो वादे किए थे वह सभी पूरे गिए हैं। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सरकार के कार्यकाल से प्रदेश का कायाकल्प हो गया है। कार्यक्रम में डॉ. रत्नेश गंगवार, रेहान रजा, एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हेंलाल, पीडी आरपी भाष्कर, बीडीओ सीके श्रीवास्तव, रूपलाल, डॉ. ठाकुरदास, अनिल वर्मा, जीवंती जोशी, विजय बाजपेई, मानवेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। इस मौके पर किसानों को स्प्रे मशीनें एवं 35 चश्में बांटे गए।
पूरनपुर। ब्लाक कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम मे विधायक पीतमराम ने कहा कि चार साल में क्षेत्र में पांच इंटर कालेज, पांच बिजली घरों का निर्माण कराया। 25 किलोमीटर हाटमिक्स सड़क स्वीकृत हुई। पूरनपुर-घुंघचाई होते हुए मैगलगंज तक तीन सौ करोड़ रुपये से दस मीटर चौड़ा रोड स्वीकृत कराया। इस मौके पर विधायक ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को चेक सौंपे। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ममता भारती, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि जरनैल सिंह जैली, अजय भारती, मुन्ने मियां अंजाना, हाजी रियाजतनूर मझले आदि ने विचार रखे। यहां मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी, डॉ. मोहम्मद असलम, एडीसीओ हरेंद्र सिंह पांगती, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यहां एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, एआर पीके भटनागर, बीडीओ सतीश पांडेय, आकिल खां अजीजी, हरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, नोमान अली वारसी मौजूद थे। संचालन अरविंद वर्मा ने किया। 

अमरिया। अमरिया और ललौरीखेड़ ब्लाक मुख्यालयों पर राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार हाजी रियाज अहमद ने ब्लाक में आयोहित समाजवादी विकास दिवस की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोडने का काम सपा सरकार कर रही है। साथ ही लखनऊ में कैंसर अस्पताल, आईटी हब, मैट्रो आदि के निर्माण का जानकारी उन्होंने दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कौसर जहां, मोहम्मद ताहिर, तसलीम खां, असलम जावेद, बीडीओ अभिषेक शुक्ला, इरफान अहमद, बलकार सिंह, पलविंदर सिंह, अनीस अहमद, वली अहमद, उसमान मंसूरी, अफसार अहमद, लालचंद्र, शमशाद, रहीसदुद्ीन सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed