फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State had caught Ghatauli, FIR registered against weighing clerk

राज्यमंत्री ने पकड़ी थी घटतौली, तौल लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Minister of State had caught Ghatauli, FIR registered against weighing clerk
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को चठिया स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ी थी। इस मामले में चीनी मिल के तौल लिपिक के खिलाफ यूपी गन्ना पूर्ति अधिनियम 1953 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चठिया गांव में सहकारी गन्ना समिति मुड़िया का क्रय केंद्र है। इसमें एलएच शुगर मिल के लिए गन्ना खरीदा जाता है। तौल लिपिक के रूप में धीरेंद्र कुमार की तैनाती थी। जब रविवार को राज्यमंत्री ने छापा मारा तो लिपिक मौके से चले गए। राज्यमंत्री ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और कार्रवाई आदेश दिए। इसके बाद गन्ना समिति के सचिव ने अपनी ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। अमरिया के प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सचिव की ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब साक्ष्यों के आधार पर विवेचना होगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि चीनी मिल के तौल कांटे पर जिस ट्रॉली का वजन 68.35 क्विंटल था। उसी ट्रॉली का वजन निजी धर्मकांटे पर 71.80 क्विंटल निकला। 3.45 क्विंटल का अंतर निकला। तब उन्होंने एफआईआर कराने के आदेश गन्ना विभाग को दिए थे। इस मामले में अब पुलिस की जांच ें उन लोगों के बारे में छानबीन होगी जो घटतौली करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed