{"_id":"d772d5a0587feb9ad6fca778d652c3bf","slug":"minister-of-state-for-the-launch-of-four-million-68-projects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया चार करोड़ की 68 परियोजनाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया चार करोड़ की 68 परियोजनाओं का शुभारंभ
Pilibhit
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत से होने वाले विभिन्न कार्यों की 68 परियोजनाओं का राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने शुभारंभ किया। चार करोड़ लागत की इन परियोजनाओं के शिलापट्टों का अनावरण किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में हुए समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीलीभीत जिला पंचायत विकास कार्यों में सबसे आगे रहा है। तीन सालों में जिले के प्रत्येक विकास खंड में सड़कों का निर्माण जिला पंचायत से कराया गया है। अन्य कार्य भी कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए सरकार से और धन आवंटित कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ ने कहा अपने तीन साल के कार्यकाल में शासन, प्रशासन की मदद से जिले के विकास को हर संभव प्रयास किए हैं। इससे पूर्व राज्यमंत्री का जिला पंचायत भवन पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, ग्यासुद्दीन, अकबर अंसारी, मोहम्मद मियां, जैगम खां, संजय तोमर, नीरज गंगवार, प्रशांत रवि, जमील अहमद, आसिफ अली कादरी, एजाज मलिक, मुजीब अहमद, पवनदीप, शांतिस्वरूप, एएमए जागन सिंह, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, ललित नंदन गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन