फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   minimum temperature in Pilibhit reached 3.2 degrees Celsius

Weather Update: शीतलहर से कांपा तराई का इलाका, पीलीभीत में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

पीलीभीत में बृहस्पतिवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा और शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
minimum temperature in Pilibhit reached 3.2 degrees Celsius
बृहस्पतिवार सुबह छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में शीतलहर का दौर जारी है। इस बार सर्दी भी नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले दो वर्षों की तुलना में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार शाम करीब छह बजे से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मौसम का दिन-प्रतिदिन बिगड़ता मिजाज लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। मौसम विभाग ने 19 व 20 जनवरी को हल्की बारिश का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता पांच मीटर ही रही। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी और शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया। स्वेटर-जैकेट पहनने के बाद भी ठिठुरन नहीं गई। प्रशासन के अलाव की आंच न मिलने पर जरूरी काम से बाहर निकले लोग ठिठुरते नजर आए। सबसे ज्यादा समस्या मजदूर वर्ग को हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन मौसम में गर्माहट महसूस नहीं की गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.2 एवं अधिकतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पिछले दो वर्षों में सबसे ज्यादा ठंडी रही। उन्होंने बताया कि 19 व 20 जनवरी को बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में 15 जनवरी का तापमान
वर्ष           अधिकतम        न्यूनतम
2024        13.2               6.2
2025        19.2               7.6
2026         13.6             3.2
Trending Videos

ठंडी पड़ी नगरपालिका के अलाव की आंच
सबसे अधिक सर्दी वाले दिन यानी बृहस्पतिवार को नगरपालिका के अलाव की आंच भी राहगीरों और जरूरतमंदों को नहीं मिली। दोपहर के समय शहर के मुख्य छतरी चौराहे का अलाव ठंडा पड़ा था। कई राहगीर सड़क किनारे खड़े थे। शहर के डिग्री कालेज चौराहे पर भी अलाव जलता नहीं दिखा। स्टेशन के पास लोग कूड़ा और पन्नी आदि जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। कमल्ले खां चौराहा, बेलो वाला चौराहा और अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की आंच ठंडी पड़ी थी।

तहसील गेट के सामने खुले में दिन-रात गुजार रही महिला
निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता न मिले। इसके बाद भी तहसील के जिम्मेदार सजग नहीं है। बृहस्पतिवार की दोपहर सदर तहसील के गेट के सामने ही एक महिला सड़क किनारे बिस्तर लगाकर लेटी नजर आई। पूछने पर बताया कि लोगों से मांग कर गुजारा कर रही है। मजबूरी में खुले में ही रहती है। उसे नगरपालिका के रैन बसेरे के बारे में जानकारी नहीं है।

गेहूं को लाभ... लाही-सरसों और आलू फसलों का नुकसान
कोहरे और पाले से फसलों की सेहत को भी नुकसान पहुंच रहा है। इनमें लाही और सरसों की फसल मुख्य है। इसके अलावा आलू और अन्य सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है। हालांकि यह मौसम गेहूं के लिए लाभकारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि तिलहनी फसलों को पाला से नुकसान पहुंचता है। इसके लिए किसान इन फसलों में हल्का पानी लगा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed