{"_id":"66545ce755c5e7b34504b015","slug":"mini-truck-broke-the-wall-and-entered-the-house-in-pilibhit-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: हाईवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार डीसीएम, दीवार तोड़कर मकान में घुसी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: हाईवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार डीसीएम, दीवार तोड़कर मकान में घुसी, चालक घायल
Mon, 27 May 2024 03:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 03:44 PM IST
सार
बिलसंडा इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर की बाउंड्री और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मकान से टकराई डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में गोला स्टेट हाईवे पर गांव भीकमपुर में सोमवार तड़के हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर की बाउंड्री और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग अंदर वाले हिस्से में सो रहे थे। बाहरी हिस्से में कोई नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब चार बजे गोला स्टेट हाईवे पर करेली थाना क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी सलमान डीसीएम में भूसा भरने जा रहे थे। डीएसएम में मजदूर भी बैठे थे। बताया गया है कि डीसीएम तेज रफ्तार से चल रही थी। डीसीएम पहले बिजली पोल में टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद गांव भीकमपुर निवासी महेश के मकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 डायल के पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से घायल चालक को सीएचसी में भिजवाया। डीसीएम की टक्कर से महेश के मकान में काफी नुकसान हुआ है।