फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mill workers were picketing to demand bonus

बोनस की मांग को लेकर मिल कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mill workers were picketing to demand bonus
बोनस की मांग को लेकर मिल कर्मियों ने दिया धरना - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
स्थानीय चीनी मिल के कर्मचारियों ने दीपावली के पर्व पर बोनस का भुगतान समेत तीन मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में प्रबंधतंत्र द्वारा दीपावली पर अग्रिम भुगतान के रूप में प्रति कर्मचारी 4000 रुपये कर देने के बाद कर्मचारी शांत हो गए और काम पर लौट आए। 
विज्ञापन

मिल कर्मचारी शुक्रवार को प्रात: चीनी मिल में ड्यूटी करने के लिए दाखिल हुए। तभी मुख्य द्वार पर कर्मचारियों ने दीपावली पर बोनस का भुगतान किए जाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मेन गेट पर प्रदर्शन करने के बाद धरना शुरू कर दिया। मिल के एचआर हेड प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि यूनिट हेड जेएस जादौन व कर्मचारियों के मध्य वार्ता में यूनिट हेड ने दीपावली पर बोनस में चार हजार का भुगतान आज ही किये जाने व शेष मिल चलने के उपरांत किये जाने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारी लंच के बाद हड़ताल को समाप्त कर ड्यूटी पर वापस आ गये है। 
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में कन्हैयालाल तिवारी, मंगली प्रसाद, वशिष्ठ सिंह, नरेन्द्र गंगवार, तुफैल अहमद, मिहीलाल, राकेश गंगवार, शेरे बहादुर, कुंवर बहादुर, मुकेश, अर्जुन सिंह, वीरपाल सिंह, साजिद, राधेश्याम वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, विवेकानंद सहित कई दर्जन कर्मचारियों ने भाग लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed