फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mill administration established sugarcane nurseries in 30 villages

Pilibhit News: मिल प्रशासन ने 30 गांवों में गन्ने की पौधशाला कराईं स्थापित

Sun, 19 May 2024 09:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Mill administration established sugarcane nurseries in 30 villages
बीसलपुर। चीनी मिल प्रशासन ने आगामी सत्र में इच्छुक किसानों को उन्नतशील गन्ने की प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराने के लिए मिल क्षेत्र के 30 गांवों में गन्ने की पौधशाला स्थापित करा दी है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश ने बताया कि ये पौधशालाएं मोहम्मदपुर भजा, रसूला, नवदिया सितारगंज, महावा, रंपुरा नगरिया, मानपुर, वीरसिंह पुर, पहाड़गंज, पिपरिया संजर, उल्लिका, चंद्रपुरा, मंडरा सुमन, अखौली, भड़रिया, चुटकुना, अहिरवाड़ा, बीसलपुर नगर, जसकरनापुर, मिघौना, बरखेड़ा कटा, भंसूडा़, कासिमपुर, चठिया सेवाराम, नवदिया रामपुर, तनाया, मुडिग़वां, करमापुर, जमुनिया और रामशाला आदि गांवों में स्थापित कराई गईं हैं।
विज्ञापन

इन पौधशालाओं में गन्ने की उन्नतशील प्रजाति 14201, 13235 और 9232 का बीज तैयार कराया जा रहा है। पौधशालाएं चीनी मिल के गन्ना अनुभाग के अधिकारियों की देखरेख में तैयार कराई गईं हैं। जिन किसानों के खेतों में पौधशालाएं तैयार कराई गईं हैं, उन किसानों को मानक के अनुरूप सुविधाएं चीनी मिल की ओर से उपलब्ध कराई गईं हैं। उन्होंने बताया कि मिल के गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दुबे को पौधशालाओं का प्रभारी बनाया गया है। आगामी सत्र में इन पौधशालाओं से इच्छुक किसानों को गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed