फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Miladunnvi Eid yesterday , administration Alert

ईद मिलादुन्नवी कल, प्रशासन एलर्ट

Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Miladunnvi Eid yesterday , administration Alert

शहर में ईद मिलादुन्नवी के मौके पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन एलर्ट है। सोमवार को डीएम ने एसपी सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर विचार किया।

विज्ञापन

ईद मिलादुन्नवी पर 23 दिसंबर को जुलूस निकाला जाएगा। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मनमुटाव होने की जानकारी प्रशासन को मिली है। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का टकराव न हो इसके लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से होमवर्क कर रहा है। इस दौरान दो प्रमुख धर्मगुरुओं से भी बातचीत की जा चुकी है। सोमवार को डीएम मासूम अली सरवर ने कैंप कार्यालय पर एसपी जवाहर, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि खुशी के इस जुलूस में प्रशासन किसी भी प्रकार के व्यवधान को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस जुलूस में सभी लोग शामिल हों ऐसी कोशिश है। इसके लिए सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed