{"_id":"6af762258f7d2d2709060b17","slug":"middlemen-fled-during-an-inspection-at-the-mandi-conditions-were-found-to-be-poor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173163-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में निरीक्षण के दौरान भागे बिचौलिये, खराब मिली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में निरीक्षण के दौरान भागे बिचौलिये, खराब मिली स्थिति
Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने शुक्रवार को मंडी में चल रहे विपणन विभाग के सभी 12 राजकीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो केंद्रों की स्थिति बहुत खराब मिली। खंड विकास अधिकारी को देखते ही बिचौलिये भाग गए।
उन्होंने सभी केंद्रों का बारी बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों के धान खरीद संबंधी अभिलेख भी देखे। उन्होंने सभी केंद्रों पर मौजूद मिले किसानों से समस्याएं पूछी लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।
निरीक्षण में दो केंद्रों की स्थिति बहुत बदतर मिली। एक केंद्र पर तो केवल 21 क्विंटल खरीद हुई मिली, जो काफी कम थी। दूसरे केंद्र पर मात्र 217 क्विंटल खरीद मिली, जो काफी कम है। इन दोनों केंद्रों के प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई और प्रभारियों को अपेक्षित गति से धान की तौल करने के निर्देश दिया। निरीक्षण में किसी भी केंद्र पर धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं मिला। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। संवाद