फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mid day mil

मिड डे मील को लेकर फिर बदला आदेश

Wed, 27 May 2015 10:54 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 27 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
mid day mil
ग्रीष्म अवकाश के दौरान सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील बंटवाने के मामले
विज्ञापन
में शासन ने फिर नया आदेश जारी कर दिया है। अब जिन विद्यालयों में बच्चों की पर्याप्त संख्या होगी वहीं मिड डे मील बंटवाएं जाएंगे।

शासन ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित होने के चलते परिषदीय विद्यालयों व मदरसों में ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूल खोलकर बच्चों को मिड डे मील बंटवाने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। वहीं बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार मिड डे मील बंटवाने के निर्देश दिए थे।

अब मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की निदेशक श्रद्धा मिश्रा ने डीएम को भेजे आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों में पर्याप्त बच्चों की उपलब्धता हो वहीं मिड-डे-मील बनवाया जाए। जिन विद्यालयों में बच्चे नहीं आ रहे हैं, वहां भोजन न बनवाया जाए।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो चुका है। अब उन्हीं विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाया जाएगा, जहां बच्चे पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहे हैं।
शुरू हुआ आंकड़ेबाजी का खेल
दिनांक          विद्यालयों की संख्या
22 मई                741
23 मई              1058
25 मई               1079
26 मई               807
(संख्या उन विद्यालयों की जहां एमडीएम बांटा जा रहा है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed