{"_id":"a8375a65547aff6597a162b71e03b388","slug":"mid-day-mil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विद्यालयों में तीन दिन से नहीं बना एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विद्यालयों में तीन दिन से नहीं बना एमडीएम
पीलीभीत।
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार परिषदीय विद्यालयों में लगातार तीन दिन से मिड डे मील न बनने पर बीएसए ने हेड मास्टरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
मिड डे मील के संचालन को शासन द्वारा इंट्रेक्टिव वायस रेस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) अपनाया गया है। जिसके माध्यम से हेडमास्टरों द्वारा रोजाना मिड-डे मील की रिपोर्ट भेजी जाती है। आईवीआरएस पर जिले के चार विद्यालयों द्वारा पिछले तीन दिनों से मिड-डे मील की रिपोर्ट नहीं भेजी गई। जिसकी सूचना बीएसए को दी गई।
बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक विद्यालय गौटिया लखनऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ईंटारोड़ा और उच्च प्राथमिक विद्यालय बूंदीभूड़ के हेडमास्टरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि चार विद्यालयों द्वारा एमडीएम की रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा रही है।
हेडमास्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन के भीतर एमडीएम न बनने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।