फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MI suspended, two district Managers' pay withheld

एमआई निलंबित, दो जिला  प्रबंधकों का वेतन रोका

Thu, 05 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 05 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 जिले में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था अधिकारियों के निर्देश के बाद भी पटरी पर नहीं आ पा रही है। डीएम ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में खरीद कम होने पर कार्रवाई करते हुए एक एमआई को निलंबित करने, चार पर विभागीय कार्रवाई करने और दो जिला प्रबंधकों का वेतन रोकने के आदेश डिप्टी आरएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद की स्थिति लक्ष्य से काफी पीछे है। हालांकि विभागीय अधिकारी जुगाड़ कर 20 प्रतिशत खरीद करने में सफल रहे हैं, लेकिन इसमें कुछ खरीद एजेंसियों की स्थिति काफी खराब है। बृहस्पतिवार को डीएम मासूम अली सरवर ने सभी खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों के साथ बैठक की। लक्ष्य के अनुरूप खरीद न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। मार्केटिंग की स्थिति सबसे खराब होने पर उन्होंने निसरा अमरिया के एमआई रमेश चंद्र को निलंबित करने और चार एमआई क्रमश: मिथलेश, सीमा गुप्ता,  उपेंद्र गंगवार व पीयूष श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एमआई पर कार्रवाई के अलावा डीएम ने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक अर्जुन यादव व पीसीएफ के जिला प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अजयकांत सैनी, डिप्टी आरएमओ सुरेश कुमार यादव, सोनू सक्सेना सहित सभी जिला प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन



रोस्टर के अनुसार नियमित करें निरीक्षण
गेहूं खरीद की समीक्षा में डीएम ने क्रय केंद्रों के नियमित जांच के निर्देश दिए। इसके लिए एडीएम व जिला प्रबंधक को रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रोस्टर के अनुसार सभी अधिकारी नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर एडीएम को रिपोर्ट करेंगे और एडीएम से कंपाइल रिपोर्ट उन्हें भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed