फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Merits special child Handedly win world

विशेष बच्चे खूबियों के दम पर जीतें दुनिया

Thu, 03 Dec 2015 11:32 PM IST
plibhit
plibhit Updated Thu, 03 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Merits special child Handedly win world

विश्व विकलांग दिवस पर एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वही विकलांग पुर्नवास केेंद्र पर विकलांगों को उपरकरण बांटे गए।

विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार का दिन निशक्तजनों के नाम रहा। शहर स्थित एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में हुई अकादमिक स्पोटर्स एवं कल्चरल मीट का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज की जिम्मेदारी विशेष बच्चों के प्रति ज्यादा होनी चाहिए। कैंप में कार्यरत शिक्षक अपनी ड्यूटी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं। विशेष बच्चे खुद को कमजोर न समझे, अपनी खूबियों के दम पर दुनिया को जीतने का हौंसला रखें। डीआईओएस जेके वर्मा व बीएसए अंबरीष कुमार ने बच्चों का उत्सावर्धन कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान बच्चों ने नाटक, अभिनय गीत आदि कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। डीएम ने लर्निंग कैंप के पूर्व छात्र सलीम व पूनम को सम्मानित किया। विशेष बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें श्रृवण बाधित बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आकाश, शिवम, प्रेम कुमार, सौ मीटर में सुमित, मुशाहिद, रेहान, कुर्सी दौड़ में जुनैद, लक्ष्य, कपिल, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में इल्मा, शशी, इकरा, सौ मीटर दौड़ में मैनाज, अंशिका, सरस्वती व कुर्सी दौड़ में ज्योति, फवेहा, फूलबाना व दृष्टि बाधित बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुमन, सरला, पूजा, बालक वर्ग में सतेंद्र, सागर, राजकुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला समन्वयक मनीष श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, आर्दश शुक्ला, मीनादेवी, अनुराधा अग्रवाल, राजेश कुमार, केके सिंह, रामदास, मुकेश कुमार, नूतन, पंकज, विद्याराम, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, विकलांग पुर्नवास केंद्र पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि निशक्तजन किसी भी समस्या के लिए विधिक कार्यालय पर आकर निशुल्क विधिक कानूनी प्रक्रिया का लाभ ले सकते हैं। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव/तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी ने हरसंभव कानूनी सहायता देने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सिविल जज ने 11 विकलांगों को ट्राईसाइकिल, वैशाखी, हियरिंग मशीन का वितरण किया। निशक्तजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। केेंद्र के प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया, धीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल शास्त्री, महेंद्र सिंह चौहान, अहिवरनलाल, दुर्वेश सिंह, उमाचरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed