फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mercury rolled westerly winds increased melting

पारा लुढ़का, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

Wed, 18 Jan 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 18 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled westerly winds increased melting
पारा लुढ़का, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
मौसम लगातार करवट ले रहा है। बुधवार को भी सर्दी में इजाफा हुआ। पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलावा के सहारे बैठे देखे गए। अल सुबह से ही कोहरा बढ़ने लगा। लोगों को उम्मीद थी कि सूरज आसमान पर चढ़ेगा तो राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। धूप न निकलने व पछुआ हवा चलने से गलन खूब रही। हालात ऐसे बने कि लोग घरों में ही दुबके रहे। कुछ जरूरतमंद लोग ही घर से बाहर आए। बच्चे भी कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में पहुंचे। हालांकि दोपहर दो बजे के आसपास बादलों की ओट में छिपे सूरज निकले लेकिन अधिक गर्माहट नहीं दे सके। शाम पांच बजे के बाद गलन और बढ़ गई। अधिकतम तापमान घटकर 17 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कूड़ा करकट जलाकर पाई गर्माहट
बुधवार को शहर में ठंड का प्रकोप इतना बढ़ा कि हर कोई अलाव की तलाश करते देखा गया। दिन में कई स्थानों पर लोग स्वत: अलाव जलाकर खुद को गर्माहट देने की कोशिश करते देखे गए। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव के नाम पर की जा रही खानापूरी से लोगों में खासा रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed