फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   menka gandhi

मेनका गांधी पर थप्पड़ मारने का आरोप

Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
menka gandhi
रविवार सुबह 9.15 बजे केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का काफिला पूरनपुर से पीलीभीत की ओर आ रहा था। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में गढ़ा चेक पोस्ट पर वन कर्मियों को जंगल में आग जलाते हुए देखा। उन्होंने वहां मौजूद डिप्टी रेंजर महेश चंद को बुलाकर जंगल में आग लगने का कारण पूछा। डिप्टी रेंजर यह कहकर कन्नी काट गए कि उनके क्षेत्र में आग नहीं लगी है। इसके बाद मेनका ने वहां मौजूद निकासी मुंशी रूपलाल वर्मा से आग लगने की वजह पूछी। रूपलाल का आरोप है कि उसके यह कहते ही कि जंगल में कहीं भी आग नहीं लगी है, मेनका गांधी नाराज हो गईं और उस पर बहस करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। रूपलाल का कहना है कि जब उसने मारपीट का कारण पूछा तो मेनका ने अपशब्द कहते हुए उसे धक्का दे दिया। वह गिर गया तो उसके पेट पर भी लात मारी।
विज्ञापन

मेनका गांधी के जाने के बाद रूपलाल ने इसकी सूचना फोन से पहले अपने अधिकारियों को दी और फिर फोन पर ही पुलिस रेंज में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में मौजूद डीएम ओएन सिंह को पूरा वाकया बताया। डीएम ने उसे लिखित शिकायत देने को कहा। इसके बाद रूपलाल शूटिंग रेंज में ही मौजूद प्रदेश के वन मंत्री फरीद महफूज किदवई से मिलने पहुंचा लेकिन उसके पहुंचने तक वह वहां से जा चुके थे। इसके बाद रूपलाल ने थाना गजरौला पहुंचकर मेनका गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी। उसने इस तहरीर को वन रेंज अधिकारी से भी अग्रसारित कराया है। देर शाम थाने में बैठे रूपलाल ने बताया कि उसने तहरीर दे दी है। एसओ ने पहले उससे केंद्रीय मंत्री को बड़ी हस्ती बताते हुए मुकदमा दर्ज न कराने को कहा। लेकिन वह हर हालत में रिपोर्ट दर्ज कराएगा। उधर, प्रभारी एसपी सुधीर कुमार इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन



जंगल से गुजरते वक्त गढ़ा चेक पोस्ट पर स्टाफ के लोग आग जलाते हुए मिले थे। इस पर उन्होंने उनको डांटते हुए जंगल की रक्षा करने के लिए कहा था। पिटाई या अपशब्द बोलने की बात गलत है। - मेनका गांधी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


निकासी मुंशी ने केंद्रीय मंत्री द्वारा पीटे जाने की मौखिक शिकायत की थी। उससे लिखित शिकायती मांगी गई थी लेकिन वह लौटकर नहीं आया। यदि उसकी लिखित शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - ओएन सिंह, डीएम पीलीभीत

उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है और उनसे दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। उच्चाधिकारियों का जैसा आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अशोक बुद्धप्रिय, एसओ थाना गजरौला


वन मंत्री फरीद महफूज किदवई के जिले में मौजूद होने के कारण मैं सुबह से उनके साथ हूं। घटना की जानकारी मिली है लेकिन वनकर्मी से वह अभी तक मिल नहीं पाए हैं। वनकर्मी अगर लिखित शिकायत करेगा तो उसके अनुसार जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। - कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed