{"_id":"66ff110476e3530b9c04fbc4","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-in-protest-against-stopping-godhwaj-yatra-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123434-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोध्वज यात्रा रोकने के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोध्वज यात्रा रोकने के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।स्रोत: संगठन
पूरनपुर। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य की ओर से देश में निकाली जा रही गोध्वज प्रतिष्ठा यात्रा को चार राज्यों में रोके जाने के विरोध में भारतीय बजरंग दल ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंंचकर रोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गोहत्या बंदी कानून बनाने, यात्रा पर रोक लगाने वाली राज्य सरकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम में रोकी गई यात्रा पर रोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शंकराचार्य ने उक्त प्रदेशों की संस्कृति, सभ्यता, वहां के लोगों और सरकार के विरोध में कोई टिप्पणी तक नहीं की, बावजूद इसके यात्रा को रोकना निंदनीय है।
ज्ञापन देने वालों में संजय मिश्रा, गुड्डू चौहान, सौरभ गुप्ता, लोकेश गिरी, कुलदीप मिश्रा, गोपाल गोस्वामी, दामोदर कुशवाहा, रितिक यादव आदि शामिल रहे।