{"_id":"649b28bb75ab1f2b5f0eb746","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-for-installation-of-high-capacity-transformer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1003-247-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। पिछले काफी दिनों से कस्बे के मोहल्ला हाजीपुरा के लोग बिजली संकट से जूझ रहे है। ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हाेने से आए दिन फॉल्ट होते हैं। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
मोहल्ला हाजीपुरा में चार दिन पूर्व नहर के किनारे रखे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ जाने से वह खराब हो गया था। रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया था, लेकिन वह अगले दिन ही यानी सोमवार को फुंक गया। इससे वहां लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। बिजली कर्मचारियों ने लोगों का फोन उठाना भी बंद कर दिया।
मंगलवार को मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र होकर तहसील पहुंचे और एसडीएम सौरभ यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के वजह से बिजली की काफी समस्या रहती है। यहां पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले शाहबुद्दीन, तौफीक अहमद, आशिक, इस्लाम शाह, मोहम्मद सलमान खान, मुन्ना, अब्दुल फईम आदि लोग मौजूद रहे। इधर, गांव टांडा का ट्रांसफार्मर भी काफी लंबे समय से खराब है। इसकी भी ग्रामीणों ने शिकायत की।