{"_id":"bcbaa09ca81b9249e1a7b68b0923744d","slug":"memorandum-submitted-by-peace-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाशिमपुरा नरसंहार मामले में पीस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाशिमपुरा नरसंहार मामले में पीस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर हाशिमपुरा नरसंहार मामले की
विज्ञापन
जांच में जांच एजेंसियों द्वारा लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए मामले की
जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. आजममीर खां के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को एडीएम आवास पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 21 मार्च को तीस हजारी कोर्ट द्वारा 16 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी करना इस तथ्य की ओर इंगित करता है कि जांच एजेंसियों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बजाए लीपापोती की है।
राजनेताओं और अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। ज्ञापन में मृतक के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये, घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी, सीबीआई जांच आदि की मांग की गई। ज्ञापन में 30 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, हाफिज शरीफ अंसारी, मुन्ने खां, जाहिद मलिक, वाहिद मलिक, आकिब खान, महताब, नुरुल हसन, इमरान अंसारी, लियाकत आदि मौजूद रहे।