फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Memorandum handed over to the Executive Engineer

Pilibhit News: अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over to the Executive Engineer
पूरनपुर। बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संविदा बिजली कर्मियों की समस्याओं को लेकर आठ सूत्री ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

खंडीय कमेटी अध्यक्ष शमशाद अली के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में माधोटांडा उपकेंद्र पर तैनात रहे संविदा कर्मचारी गोविंद को दोबारा काम पर लेने, मासिक मानदेय भुगतान समय सीमा में कराने, बकाया भविष्यनिधि का शीघ्र भुगतान कराने, संविदा कर्मचारियों का स्थानांतरण सब डिविजन के उपकेंद्रों पर ही करने, सब डिविजन के बाहर स्थानांतरण पर रोक लगाने, सुरक्षा किट दिलाने, देय मानदेय, ईपीएफ, बीमा की मूल स्लेप दिलाने, दो संविदा कर्मचारियों का रुका मानदेय भुगतान कराने, अक्तूबर 2018 से अक्तूबर 2019 का बकाया 10 प्रतिशत मानदेय शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश शुक्ला, महेंद्र पाल, प्रेम कुमार, इंद्रजीत, शांती स्वरूप, राजेश कुमार, अरशद खां, अजीत कुमार तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed