फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   meeting

जन शिकायतोें पर ध्यान दें अधिकारी: प्रभात

Sat, 20 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 20 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
meeting
अपर आयुक्त के निरीक्षण की सूचना कई दिन पहले ही प्राप्त हो गई थी। इसको लेकर कर्मचारी कई दिनोें से पेंडिंग निपटाने आदि में जुटे रहे। तहसीलदार कक्ष के बाहर शिकायत पेटिका और तहसीलदार कोर्ट के बाहर सूचना पट्टिका लगवाई गई, ताकि अपर आयुक्त को निरीक्षण में कुछ खामी मिलने पर कहीं कार्रवाई का शिकार न होना पड़े। शुक्रवार को अपर आयुक्त ने पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें उन्होंने मालबाबू कक्ष, संग्र्रह कार्यालय, आरके कार्यालय में पहुंचकर एक-एक पटल का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को कमियों की जानकारी के साथ सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संग्रह कार्यालय में मेन ड्यूज खतौनी पोस्टिंग नहीं होना पाया। मालबाबू कक्ष के निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव पर शाबासी दी। नाजिर के रजिस्टर चार का अवलोकन किया और उप कोषागार का डबल लॉक खुलवाकर नाजिर रजिस्टर से कैश का मिलान कराया। उप कोषागार में स्टांप पेपर की भी जानकारी की। निरीक्षण के दौरान बिजली, रायल्टी, परिवहन आदि डायरेक्ट ड्यूज की वसूली तेजी से कराने के निर्देश दिए। एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण कर पुराने केसों को शीघ्र निपटाने, जन शिकायतों की सुनवाई पर ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed