{"_id":"ba9a92292124eea5f50c8fd5f45a6069","slug":"meeting-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के डिग्री चौराहे के निकट स्थित बारात घर में हुई बैठक में समस्त मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव अवस्थी ने कहा कि अभियान के तहत जिन कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों को जोड़ा है अब उनसे मिलकर पार्टी में जुड़ने के लिए आभार जताया जाएगा। इसके लिए 16 से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन पांच दिनों में बनाए गए सभी नए सदस्यों से घर घर संपर्क करने और उन्हें पार्टी साहित्य प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान परिचय पत्र के फार्म भरवाकर टोल फ्री नंबर पर संपर्क की पुष्टि भी कराई जाएगी। डन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रत्येक सदस्य से संपर्क करें। कोई भी सदस्य संपर्क से छूटना नहीं चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा महामंत्री सुरेंद्र गगंवार, अमृतपाल सिंह, युधिष्ठिर गंगवार, विमल वर्मा, विक्रम पटेल, नरेश पाल, भूपेंद्र गंगवार, पकंज अग्रवाल, राजकुमार मौर्य, अंकुर अग्रवाल, नवजोत सक्सेना, गोपाल शुक्ला, राम प्रसाद वर्मा, राजू गंगवार, समर आजाद, अतुल सक्सेना, गुलशन स्वर्णकार मौजूद रहे।
विज्ञापन