{"_id":"6500ad5460ce96956b05e7b9","slug":"medicines-for-female-patients-will-be-available-only-in-womens-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4055-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला रोगियों के लिए महिला अस्पताल में ही मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला रोगियों के लिए महिला अस्पताल में ही मिलेगी दवा
Tue, 12 Sep 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में बनाये गए दवा वितरण कांउटर पर लगी महिलाओं की लाइन । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना बढ़ रही रोगियों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब महिला रोगियों को दवा महिला अस्पताल से ही मिलेगी। रोजाना 250 से ज्यादा महिलाएं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रही हैं। इन्हें दवा के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। इससे उन्हें हो रही दिक्कत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला रोगियों को दवा का वितरण महिला अस्पताल से कराने का निर्णय लिया है।
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद से जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इसके चलते मरीजों व डॉक्टरों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। दवा काउंटर पर आए दिनों मरीजों को बीच झगड़ा होता है। दवा के लिए महज दो काउंटर हैं। इनमें एक महिला व दूसरा पुरुषों के लिए है। महिलाओं को दवा लेने के लिए पुरुषों के बराबर ही लंबी लाइन में लगना पड़ता है। जबरदस्त भीड़ होने से महिलाएं काफी परेशान होती हैं।
अमर उजाला ने इस समस्या को उठाया तो मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य संजीव सक्सेना ने महिला अस्पताल में दवा वितरण की व्यवस्था कर दी। सोमवार से महिलाओं के लिए महिला अस्पताल में दवा का वितरण कराना शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में अब दोनों काउंटर से पुरुषों को ही दवा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मंगलवार को 235 महिलाओं ने ली दवा
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1094 पर्चे बने। इसमें महिला अस्पताल के दवा काउंटर पर 129 महिलाओं ने दवा ली, जबकि पहले महज 70-80 महिलाएं ही दवा लेती थीं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर 1700 पर्चे बने। इनमें से 235 महिलाओं ने महिला अस्पताल के दवा काउंटर से दवा ली।