{"_id":"66a564b5c0d01079b6090d05","slug":"medicines-and-other-resources-will-be-purchased-locally-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120106-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्थानीय स्तर पर होगी दवाइयों और अन्य संसाधनों की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्थानीय स्तर पर होगी दवाइयों और अन्य संसाधनों की खरीद
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अब स्थानीय स्तर पर दवाइयों और अन्य संसाधनों की खरीद करेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
मेडिकल कॉलेज को हर वर्ष शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। बावजूद इसके प्रक्रिया काफी लंबी होने से समय पर दवाइयां और अन्य संसाधन समय पर नहीं मिल पाते और दिक्कत आती है।
व्यवस्था के सरलीकरण के लिए अब स्थानीय स्तर पर खरीद की जाएगी। वर्तमान में अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांंट लगे हुए हैं। इन प्लांट से मरीजों कोे आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है लेकिन प्लांट खराब होने की स्थिति में ऑक्सीजन सिलिंडर की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के बाद अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हर समय ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध रहेंगे। लखनऊ डिमांड न भेजकर स्थानीय स्तर पर ही दवाइयों और अन्य उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। यही नहीं मेडिकल एयर, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड और नाइट्रोजन का क्रय भी स्थानीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया से किया जाएगा।
--
सारी व्यवस्था टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से अमल में लाई जाएगी। अब तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्लांट का उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर सिलिंडरों की खरीद भी हो सकेगी। इसके साथ ही दवाइयों, उपकरणों और मेडिकल गैसों का भी क्रय किया जाएगा।
-डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय