फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical examination of rape victim not done, clarification sought from three doctors

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता का नहीं किया मेडिकल, तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 05 Jun 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of rape victim not done, clarification sought from three doctors
पूरनपुर। मेडिकल के लिए दुष्कर्म पीड़िता को दो दिन तक टहलाया गया। भरतपुर सीएचसी भेजी गई पीड़िता को महिला चिकित्सक का स्थानांतरण होने की जानकारी देकर नगर के महिला चिकित्सालय भेज दिया। महिला चिकित्सालय में तीन महिला चिकित्सक की तैनाती होने के बावजूद दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल नहीं किया गया। फिर यहां से बरखेड़ा सीएचसी भेज दिया। बरखेड़ा सीएचसी के स्टाफ ने उसे पूरनपुर क्षेत्र का मामला होने पर मेडिकल करने से मना कर फिर महिला अस्पताल भेजा। महिला अस्पताल में मेडिकल न करके घर भेज दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता पुलिस के साथ पहुंची। इसके बाद महिला चिकित्सालय में उसका मेडिकल हुआ। लापरवाही पर तीनों चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन साल तक यौन शोषण किया गया। मामले में हजारा पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

हजारा थाने के एसओ शरद यादव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराने को पुलिस को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। लापरवाही पर तीन महिला चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वह अवकाश पर थे। एमओआईसी का चार्ज डॉ. राशिद के पास था। बृहस्पतिवार को पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। डॉ. राशिद ने बताया कि लापरवाही पर तीनों महिला चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
- डॉ. मनीष राज शर्मा, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed