फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical college in Pilibhit got permission from NMC to start session

Pilibhit News: एनएमसी से मिली पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज को सत्र शुरू करने की मान्यता

Wed, 31 Jul 2024 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Medical college in Pilibhit got permission from NMC to start session
पीलीभीत। लंबे इंतजार के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को मान्यता मिल गई है। एनएमसी ने चार बार निरीक्षण के बाद मानकों, उपलब्ध संसाधनों को परखने के बाद बुधवार को मान्यता दी। करीब एक माह पूर्व कुछ खामियां पाई जाने पर मान्यता नहीं देकर एक और मौका दिया गया था।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज को लंबे समय से एनएमसी से मान्यता मिलने का इंतजार था। बुधवार को एनएमसी, दिल्ली ने मान्यता दिए जाने की घोषणा की। इसके बाद अब नीट परीक्षा में पास हुए 100 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस में दाखिला ले सकेंगे। यह दाखिले काउंसलिंग के आधार पर होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय इस वर्ष अप्रैल माह में बनकर तैयार हो गया था, सिर्फ मान्यता का इंतजार किया जा रहा था। एक बार मान्यता देने से एनएमसी ने इन्कार कर दोबारा आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य की ओर से दोबारा आवेदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया और कुछ दिनों बाद वर्चुअल बैठक की। इसके एक सप्ताह बाद इस वर्ष से मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों पर एमबीबीएस का शैक्षिक सत्र शुरू करने की मान्यता प्रदान कर दी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि एनएमसी ने सत्र शुरू करने के लिए मान्यता दे दी है। इस वर्ष से निर्धारित सीटों पर नीट काउंसलिंग के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed