फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical college building could not be built even in three years

Pilibhit News: तीन साल में भी नहीं बन सका मेडिकल कॉलेज का भवन

Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Medical college building could not be built even in three years
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम ।
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का नया सत्र इसी साल से शुरू होना था, लेकिन भवन का निर्माण पूरा न हो पाने से कक्षाएं इस वर्ष प्रारंभ नहीं हो पाएंगी। तीन साल में महज ढांचा ही तैयार हो पाया है। भवन न बन पाने के कारण प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

असम हाईव पर गांव खाग के पास मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए 284 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। भवन का निर्माण कार्य 2022 में पूरा होना था। सत्र 2023-24 से यहां एमबीबीएस की कक्षाएं लगनी थीं, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इस वर्ष भी यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है, जबकि अक्तूबर से शैक्षणिक सत्र का आरंभ होना है।
विज्ञापन

-------------------
मेडिकल कॉलेज बनने का मरीजों को मिलेगा लाभ
मेडिकल कॉलेज बन जाने से न केवल युवाओं का भविष्य संवरेगा, बल्कि यहां के गंभीर मरीजों को लखनऊ या बरेली के लिए नहीं भागना होगा। इसके साथ ही लोगों के रोजगार के भी रास्ते खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
डीएम ने जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश
मेडिकल कॉलेज का कार्य समय से पूरा हो, इसके डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य अधूरा देखकर नाराजगी भी व्यक्त की। कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

-----------------
वर्जन:
मेडिकल कॉलेज भवन का अभी कुछ काम शेष है। काम पूरा होते ही शासन के आदेशानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का काम पूरा हो जाएगा। - डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed