{"_id":"68b0a6e0b69d22ac650a512c","slug":"medical-college-137-students-took-admission-in-mbbs-and-paramedical-in-the-new-session-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142823-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : नए सत्र में एमबीबीएस और पैरामेडिकल में 137 छात्रों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : नए सत्र में एमबीबीएस और पैरामेडिकल में 137 छात्रों ने लिया दाखिला
Fri, 29 Aug 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नए छात्र छात्राओं के प्रवेश के साथ हुई। इस बार अभी तक एमबीबीएस में 87 और पैरामेडिकल में 50 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। नए विद्यार्थियों के आने से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल और भी जीवंत हो गया है।
जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालन के बाद पहले एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की परैवी के बाद पैरामेडिकल कोर्स की अनुमति भी मिल गई थी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस में अबतक 87 और पैरामेडिकल में 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दाखिला लेने वाले विद्यार्थी विभिन्न जिलों से आए हैं, जिनमें स्थानीय विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही नियमित कक्षाओं की शुरुआत होगी। इसके साथ ही कॉलेज की ओर से नए विद्यार्थियों को कोर्स संरचना, लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल संबंधी जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संगीता अनेजा ने बताया कि यहां एमबीबीएस के साथ-साथ पैरामेडिकल की पढ़ाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों के जुड़ने से जिले की चिकित्सा शिक्षा की पहचान और मजबूत हुई है। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में कुशल चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी बनकर समाज की सेवा कर सकें।