फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maximum temperature rose by three degrees, sun showed its ferocity

Pilibhit News: तीन डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा, धूप ने दिखाए तेवर

Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rose by three degrees, sun showed its ferocity
पीलीभीत। जिले में मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को सुबह से खिली तेज धूप ने दिनभर तेवर दिखाए। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का उछाल हुआ। गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हुए। हालांकि शाम को बादल छाने के साथ तेज हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व से गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। 30 डिग्री से बढ़कर अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। एक सप्ताह में सबसे अधिक गर्मी शनिवार को रही। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही खिली तेज धूप शाम पांच बजे तक बनी रही। इससे लोग परेशान हुए। दिन में तेज धूप के चलते लोगों की आवाजाही कम दिखी। शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। इससे मौसम सामान्य हुआ तो लोगों ने राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 35.5 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 32.4 व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed